{"_id":"605a31668ebc3e59215872d1","slug":"sector-4-lok-court-stolen-tonti-rewari-news-rtk601345731","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-4 परमानेंट लोक अदालत से स्टेबलाइजर व टोंटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-4 परमानेंट लोक अदालत से स्टेबलाइजर व टोंटी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर सेक्टर-4 में बनी परमानेंट लोक अदालत से एक स्टेबलाइजर व टोंटी चोरी कर ले गए। दूसरी ओर गांव प्राणपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल का ताला तोड़ कर चोर सामान चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-चार स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में परमानेंट लोक अदालत कार्यालय बनाया हुआ है। शिकायत में लोक अदालत के स्टेनो अरविंद ने कहा है कि 19 मार्च की शाम को कर्मचारी कमरों पर ताला लगा कर गए थे। 22 मार्च की सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिरेंद्र ने बताया कि कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है। चोर कमरे के अंदर से एसी का एक स्टेबलाइजर व बाथरूम से टोंटी चोरी कर ले गए। स्टेनो की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर गांव अहरोद निवासी सुनील कुमार ने शिकायत में कहा है कि वह प्राणपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक है। 20 मार्च को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह डीटीएच रूम का ताला लगा कर चले गए थे। 22 मार्च की सुबह वह स्कूल में पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर कमरे के अंदर से एक टीवी, दो बैटरी एक यूपीएस, सेटअप बॉक्स, बिल व फाइल आदि चोरी कर ले गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बावल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।