{"_id":"6740d3166b57fc92310761d4","slug":"search-for-tb-patients-continues-rewari-news-c-198-1-rew1001-211926-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टीबी मरीजों की तलाश का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टीबी मरीजों की तलाश का काम जारी
Sat, 23 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
रेवाड़ी। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल बस यूनिट गांव-गांव जा रही है।
बस में ही टीबी, एनसीडी, एएनसी, शुगर, बीपी जांच हो रही है। एक्स-रे भी होगा और तत्काल रिपोर्ट दी जाएगी।टीबी के नए मरीजों की तलाश हो रही है। जिले में इस वर्ष टीबी के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इसकी वजह जिले में जांच का दायरा बढ़ना है। जिले में फिलहाल 1400 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें हर दिन नए मरीज जुड़ रहे हैं। जिले में टीबी के मरीजों को अब निक्षय पोषण योजना की राशि 500 की जगह 1000 रुपये दी जाएगी। टीबी के उपचार में पोषण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके चलते टीबी योद्धाओं को बीमारी के खिलाफ उनकी लड़ाई में मजबूत करने के लिए लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। यह राशि नवंबर से मिलेगी। डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि जो भी नए मरीज आएंगे उनको पोषण योजना के तहत 1 हजार रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे।