फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SDM inspected Bawal market, cut challan of five

एसडीएम ने बावल बाजार का किया निरीक्षण, पांच के चालान काटे

Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected Bawal market, cut challan of five
रेवाड़ी। बावल एसडीएम संजीव कुमार टीम के साथ बावल बाजार का औचक निरीक्षण किया। सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर पांच दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि किसी दुकानदार द्वारा सरकार द्वारा जारी हिदायतों की अवहेलना की जाती है तो दुकानों को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कहीं भी कोविड-19 की गाइडलाइन की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। कोविड-19 खतरनाक वैश्विक महामारी है। इससे पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। ऐसे में इसके संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक कोविड-19 के लिए जारी एसओपी का पालन करें, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसका चालान किया जाएगा। यहीं नहीं दुकान को सील भी किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि कोई भी दुकानदार ऐसे किसी भी ग्राहक को सामान न दें जो मास्क न लगाए हुए हो। दुकानदार यह भी सुनिश्चित करें कि उसके पास सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था हो। दुकान पर ग्राहक निर्धारित स्थान पर ही खड़े हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed