फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Scorpio car collides with truck, couple and their only son die

Rewari News: ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो गाड़ी, दंपती समेत इकलौते बेटे की गई जान

Tue, 26 May 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Scorpio car collides with truck, couple and their only son die
मृतक निमिश, अनीता व बृजमोहन। फाइल फोटो
रेवाड़ी। बेटे का दाखिला करवा सीकर से लौटते हुए दंपती और बेटे की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर गांव धामलावास के पास देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि तीनों के शवों को गैस कटर से गाड़ी काटकर बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी बृजमोहन (40), उनकी पत्नी अनीता (38) और बेटे निमिश (14) के रूप में हुई है। बृजमोहन गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, जबकि अनीता सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। उनका बेटा निमिश 11वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

परिवार बेटे का दाखिला कराने के लिए राजस्थान के सीकर गया हुआ था। रविवार-सोमवार की रात करीब एक बजे वे स्कॉर्पियो गाड़ी से गुरुग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान गांव धामलावास आईटीआई के पास उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों अंदर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात सुचारु करवाते हुए राहत कार्य शुरू कराया। गाड़ी पूरी तरह पिचक जाने के कारण शवों को बाहर निकालने में करीब दो घंटे लग गए। गैस कटर और हाइड्रा मशीन की मदद से गाड़ी को काटकर तीनों शव निकाले गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मृतक के चाचा रणतेज कंवर की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्जन
रात करीब 1 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर तीनों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। हादसे में पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई है। किस वाहन से टक्कर हुई थी, इसका पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

संजय, प्रभारी, थाना रामपुरा

मृतक निमिश, अनीता व बृजमोहन। फाइल फोटो

मृतक निमिश, अनीता व बृजमोहन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article