फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schools in the Seeha block inspected; toppers felicitated

Rewari News: सीहा खंड के स्कूलों का किया निरीक्षण, टॉपर्स सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Schools in the Seeha block inspected; toppers felicitated
सीहा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते डिप्टी डीईओ डॉ. राजेंद्र सिंह यादव और स्टा
रेवाड़ी। डिप्टी डीईओ ने सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षाओं के छठी से 12वीं कक्षा तक के टॉपर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि डिप्टी डीईओ डॉ. राजेंद्र सिंह यादव ने निरीक्षण के दौरान प्रार्थना सभा, सदन प्रक्रिया, कक्षा प्रबंधन, मिड डे मील व्यवस्था, खेल नर्सरी, प्रयोगशालाओं, शौचालयों, स्कूल प्रबंधन समिति के रिकॉर्ड और बालिका मंच का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने दोनों विद्यालयों की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और स्टाफ का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जेबीटी हेड सुमित्रा देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed