{"_id":"6594331170c9c46cae03ac75","slug":"scabies-patients-increasing-with-winter-rewari-news-c-198-1-rew1001-8141-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सर्दी के साथ बढ़ रहे स्केबीज के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सर्दी के साथ बढ़ रहे स्केबीज के मरीज
Tue, 02 Jan 2024 09:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Jan 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्दी के मौसम में त्वचा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे-वैसे त्वचा की बीमारियां बढ़ रही हैं। स्केबीज के मरीज बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना चर्म रोग विशेषज्ञों के पास इस संक्रमण से पीड़ित 30 से 35 मरीज पहुंच रहे हैं। स्केबीज का कीड़ा शरीर और कपड़ों के माध्यम से एक दूसरे में फैलते हैं। इसकी वजह से खुजली होने के साथ शरीर में लाल दाने बनने लगते हैं। संक्रमण के कारण पूरे शरीर विशेषकर हाथ, कलाई, पेट, जननांग आदि में खुजली और लाल दाने निकलते हैं। एक साल से छोटे बच्चों के चेहरे पर भी इस प्रकार के दाने निकल सकते हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ के अनुसार यह कीड़ा कपड़ों के माध्यम से शरीर में फैलता है जो धीरे-धीरे संक्रमण का कारण बनता है।
कैसे करें बचाव
कपड़ों को गर्म पानी में धोने के साथ धूप में अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। पहनने से पहले कपड़ों को प्रेस जरूर करना चाहिए। कपड़ों के जोड़ में ये कीड़े पनपते हैं जो शरीर में फैलते हैं।
-- -- -- -
वर्जन:
सर्दी में ही स्केबीज के मामले ज्यादा आते हैं। बिना जांच कराए दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जांच के बाद ही स्केबीज की पहचान की जा सकती है। कई बार मरीज अपनी मर्जी से दवा या मलहम लगाते हैं। इससे अन्य चर्म रोग बढ़ने की संभावना रहती है। नियमित रूप से सफाई रखते हुए गर्म पानी में धोकर ही कपड़े पहनने चाहिए। -डॉ. अनु जैन, चर्म रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल।