{"_id":"6647bd7e12d7f64ab00bf514","slug":"satwik-gold-medalist-in-skating-competition-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-204552-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्केटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता सात्विक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्केटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता सात्विक को किया सम्मानित
Sat, 18 May 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी।
हाल ही में माउंट हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई जिला इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता में सात्विक वशिष्ठ पुत्र विजय शर्मा दारा ने दो स्वर्ण पदक जीते। सात्विक ने प्रो-लाइनर स्केटिंग प्रतियोगिता में ये पदक जीते हैं। सात्विक की इस उपलब्धि पर यंग मैंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने सात्विक को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उसे इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का बैज पहना कर तथा ट्रेक सूट भेंट करके सम्मानित किया। अमित स्वामी ने कहा कि सात्विक की उपलब्धि काबिले तारीफ है और उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सात्विक इसी प्रकार से स्केटिंग खेल में बड़े आयाम अर्जित करेंगे। सात्विक अब हरियाणा स्टेट इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। अमित स्वामी ने सात्विक को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।