{"_id":"635d6c4ac3ecc27cfc5b56c4","slug":"sarpanch-will-make-only-the-one-who-solves-the-problem-of-drainage-rewari-news-rtk6620807144","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जल निकासी की समस्या को सुलझाने वाले को ही बनाएंगे सरपंच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जल निकासी की समस्या को सुलझाने वाले को ही बनाएंगे सरपंच’
विज्ञापन
गांव बालावास में जमा गंदे पानी को दिखाते ग्रामीण।
- फोटो : Rewari
बावल। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में ग्रामीण क्षेत्र के हर चौराहे व मोहल्लों में राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। अब नामांकन का समय भी बीत चुका है। अगर पिछले कार्यकाल में विकास कार्यों की बात करे तो बालावास में काफी कार्य अधूरे पड़े हैं। करीब 3200 आबादी, 1750 मतदाताओं वाले गांव में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निकासी व पेयजल मुख्य समस्या है। गांव के मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा रहता है, जिसकी वजह से पैदल चलने वाले व्यक्ति के साथ बाइक सवारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बार चुनाव में गांव की जल निकासी की समस्या को सुलझाने वाले को ही सरपंच बनाएंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बाइक फिसलने से लोगों को चोटें भी आ चुकी हैं। ग्राम पंचायत को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। वहीं गांव से जाने के लिए परिवहन सुविधा भी नहीं है। इसकी वजह से विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोगों भी बहुत परेशानी होती हैं। गांव में बने जोहड़ पर भी नहरी पानी डालने की बजाय लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। सफाई कर्मचारी भी नहीं होने से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
-
हमारे गांव में मुख्य समस्या जल निकासी की है। गांव के मुख्य रास्ते पर ही गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इस बार गांव के विकास की नीयत रखने वाले उम्मीदवार को ही वोट देंगे।
विज्ञापन
- लालाराम, ग्रामीण
-
गांव से बावल और रेवाड़ी जाने के लिए परिवहन सुविधा नहीं है। अगर किसी को जाना हो तो अपने खुदके वाहन से जाना पड़ता है। अगर कोई टेंपो से जाता है तो चालक मनमाना किराया वसूल करता है। गांव अबकी बार सामान्य वर्ग के पुरुष अपनी दावेदारी जता रहे हैं। जो हमारी समस्या का समाधान करेगा उसी को मतदान करेंगे।
-बलवान, ग्रामीण
-
गांव में पशुओं के पीने का पानी के लिए नहरी पानी की व्यवस्था होनी थी, लेकिन वो आजतक नहीं हुई। वहीं गांव में बने जोहड़ पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ। इससे पूर्व सरपंच ने कोई ध्यान नहीं दिया गया। अबकी बार पढ़े लिखे ईमानदार व्यक्ति को गांव की चौधर सौंपेंगे।
-धर्मपाल, ग्रामीण
कोट
गांव की लगभग सभी जरूरी सुविधाएं पूरी करवा दी गईं हैं। पीने का पानी की आपूर्ति से लेकर गलियों का निर्माण करवाया गया है।
-सरपंच राजेश, निवर्तमान