फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sarita won the gold medal in the shot put event.

Rewari News: गोला फेंक स्पर्धा में सरिता ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 01 Aug 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sarita won the gold medal in the shot put event.
खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान एकजुट खिलाड़ी व गणमान्य। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दड़ौली में 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर राज्य स्तरीय बालिका खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंची बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने पदक जीते।
विज्ञापन

पहले दिन अंडर-19 गोला फेंक प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ की सरिता ने स्वर्ण, आनंद स्कूल भिवानी की मीनाक्षी ने रजत और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लढ़ायन झज्जर की खुशी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 1500 मीटर दौड़ में डीपीएस फरीदाबाद की हन्नी मलिक प्रथम, एसडी स्कूल झज्जर की गीत द्वितीय और आरबीएस महेंद्रगढ़ की साईशा तृतीय रही।
अंडर-14 ऊंची कूद में राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली की यक्षिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बाल भारती पब्लिक स्कूल झोलरी झज्जर की कायरा द्वितीय और न्यू वर्ल्ड स्कूल गुड़ियानी रेवाड़ी की पूर्वी तृतीय रही। अंडर-17 1500 मीटर दौड़ में आनंद स्कूल हांसी की श्लोक प्रथम, आर्य गर्ल्स स्कूल पानीपत की उर्मिला द्वितीय और मानसी दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद की मन्नत तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14, 400 मीटर दौड़ में आस्था (प्रयास इंटरनेशनल स्कूल सोनीपत) प्रथम, जिया (आनंद स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भिवानी) द्वितीय और अन्वी चौधरी (संस्कृति पब्लिक स्कूल पानीपत) तृतीय रही। अंडर-17 400 मीटर दौड़ में लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल की अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्या डीएवी एनटीपीसी स्कूल फरीदाबाद की वृष्टि द्वितीय और राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली की नैंसी तृतीय रही।
अंडर-17 ऊंची कूद में राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली की मधु प्रथम रही। अंडर-19 400 मीटर दौड़ में दड़ौली स्कूल की राधिका ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 ऊंची कूद में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल झज्जर की सुनीति प्रथम रही, जबकि किसका पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की समीक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर भगवत सेवा आश्रम दड़ौली से स्वामी समर्पणानंद महाराज, सेवानिवृत्त कमांडेंट ओमप्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह धनखड़, कुलदीप यादव और बॉक्सिंग कोच ममता यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed