फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sarita first in slogan and Bhagauti first in recipe competition.

Rewari News: स्लोगन में सरिता और रेसिपी प्रतियोगिता में भगौती प्रथम

Tue, 03 Sep 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sarita first in slogan and Bhagauti first in recipe competition.
फोटो : 06रेवाड़ी। पोषण जागृति माह के तहत कोसली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली के सभागार में सोमवार को पोषण जागृति माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग नाहड़ सर्कल की ओर से स्लोगन, रेसिपी और बेबी शो प्रतियोगिता हुई। स्लोगन प्रतियोगिता में सरिता और रेसिपी स्पर्धा में भगौती प्रथम रहीं। बेबी शो में जागवी पुत्री सारिका प्रथम रहीं।
मुख्य अतिथि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या माया यादव और विशिष्ट अतिथि संतोष सुपरवाइजर नाहड़ रहीं। प्राचार्या ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों और महिलाओं का सर्वांगीण विकास होता है। सुपरवाइजर संतोष ने प्रतियोगिता के नियम और मापदंड बताए। सुपरवाइजर ने कहा कि प्रतियोगिता में सर्कल स्तर पर स्लोगन प्रतियोगिता में सरिता आंगनवड़ी वर्कर कान्हड़वास प्रथम, सोमवती आंगनवाड़ी वर्कर गुगोढ द्वितीय, मिंटो आंगनबाड़ी वर्कर कोसली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेसिपी प्रतियोगिता में भगौती आंगनवाड़ी वर्कर कोसली प्रथम, मीना आंगनवाड़ी वर्कर गूगोढ द्वितीय, हंसा आंगनबाड़ी वर्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

बेबी शो में जागवि पुत्री सारिका प्रथम, चहल पुत्री सरिता कोसली द्वितीय, विवान पुत्र प्रियंका कोसली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संतोष सुपरवाइजर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व एक पेड़ मां के नाम लगाने बारे बताया। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित करके सम्मानित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका संतोष सुपरवाइजर नाहड़, माया यादव प्राचार्या व मनीषा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने निभाई। संचालन इतिहास प्रवक्ता बाल योगेश्वर ने किया। इस मौके पर सुनीता,शीला, विना, रेखा, लाली सरोज, विमला, दयानंद आर्य पतंजलि, नरेंद्र पीटीआई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed