फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation work started in Corona affected villages

कोरोना प्रभावित गांवों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू

Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sanitation work started in Corona affected villages
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पंचायत विभाग की ओर से बुधवार को चीताडूंगरा गांव, चिरहाड़ा, चांदूवास, गढ़ी, तिहाड़ा, नाहड़, उष्मापुर, बिसोवा, नरसिंहपुर गढ़ी, भगवानपुर, सहारनवास, फिदेड़ी व पातुहेडा सहित अन्य गावों में सैनिटाइजेशन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 के विस्तार को रोकने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी हिदायतों का पालन किया जा रहा है। जिले के शहरी क्षेत्र में नगर परिषद, नगर पालिका द्वारा तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। कोरोना वायरस के विस्तार को रोकने के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और कंटेनमेंटजोनों को सैनिटाजेशन किया जा रहा हैं। वहीं गांवों में घरों, बस अड्डों, गली-मोहल्लों को सैनिटाइज करवाने के साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ट्रैक्टर, मशीनों व अन्य साधनों से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा तथा लोगों को इस संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। उपायुक्त ने लोगों से अपील की हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, वे घरों में रहे सुरक्षित रहे, मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी का पालन करें। कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण उपाय हैं कि हम सफाई से रहें। साफ-सफाई का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed