{"_id":"677c226d59e25911d30cbb28","slug":"salute-to-guru-granth-sahib-and-wish-for-happiness-and-prosperity-rewari-news-c-198-1-rew1001-213649-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गुरुग्रंथ साहिब को नमन कर की सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गुरुग्रंथ साहिब को नमन कर की सुख समृद्धि की कामना
Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित गुरूद्वारे में लंगर छकते संगत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को लोगों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
गुरुद्वारे में आयोजित शबद कीर्तन में संगत शामिल हुई। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब को नमन कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए अरदास लगाई। इस मौके पर कई गुरुद्वारों में लंगर का दौर भी चलता रहा। सुबह संगत की ओर से शहर में प्रभात फेरी भी निकाली गई। बारा हजारी गुरुनानक सिंह सभा के प्रधान सरदार प्रीतपाल मिक्का ने कहा कि गुरु जी ने देश और धर्म के लिए सरवंश कुर्बान कर दिया, लेकिन जुल्म के आगे झुके नहीं। शहर के रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन हुआ। इसके अलावा माॅडल टाउन, बारा हजारी, मोती चौक के समीप सहित अन्य गुरुद्वारों में शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा।
सिख समुदाय के लोगों ने जहां गुरुद्वारों में पहुंचकर अरदास की, वहीं अन्य समाज के लोगों ने सिख समुदाय के लोगों को प्रकाशपर्व की बधाई दी। विभिन्न गुरुद्वारों में श्रीअखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चे, युवा, वृद्ध सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।