{"_id":"6914d3bf3b8c724912023895","slug":"sales-of-heaters-geysers-and-hot-water-rods-increased-rewari-news-c-198-1-fth1001-228820-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हीटर, गीजर और गर्म पानी की रॉड की बिक्री बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हीटर, गीजर और गर्म पानी की रॉड की बिक्री बढ़ी
विज्ञापन
फोटो : 8दुकान में रखे गीजर। संवाद
- फोटो : भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के अंतर्गत अंतरमहाविद्यालय महिला बैडमिंटन ट्रायल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद।
रेवाड़ी। ठंड की दस्तक से बाजारों में गर्म उपकरणों की खरीदारी तेजी से बढ़ गई है। लोगों ने हीटर, गीजर, गर्म पानी की रॉड, ब्लोअर और अन्य उपकरणों की खरीद शुरू कर दी है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों और दुकानों में इन उपकरणों की मांग पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है।
बाजार में गर्म पानी की रॉड 250 से 400 रुपये तक और छोटे हीटर 800 से 1500 रुपये तक में बिक रहे हैं। वहीं ब्लोअर और ऑयल हीटर जैसे आधुनिक उपकरणों की कीमत 2500 रुपये से लेकर 6 हजार रुपये तक पहुंच गई है। ठंड के मौसम में इन वस्तुओं की मांग बढ़ने के साथ-साथ दामों में भी इजाफा देखने को मिला है।
कई कंपनियों ने पहले ही अपने उत्पादों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। फिर भी ग्राहक गर्म उपकरणों की खरीद में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे गर्म उपकरणों की मांग में अभी और तेजी आएगी जिससे इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ठंड से पहले बढ़ी बिक्री, अच्छे कारोबार की उम्मीद
इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दीपक अग्रवाल, सुमित, अंकित गुप्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हीटर और रॉड की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। लोग खासतौर पर ऑफिस, स्कूल और घरों के लिए अतिरिक्त उपकरण खरीद रहे हैं। वहीं जिन इलाकों में बिजली कटौती अधिक होती है, वहां लोग गैस या कॉयल वाले हीटर की ओर भी रुख कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -
बाजार में गर्म उपकरणों के दाम
उपकरण का नाम-- कीमत
गर्म पानी की रॉड-- 180 से 500 रुपये
मिनी हीटर-- 800 से 1500 रुपये
ब्लोअर हीटर-- 1500 से 2500 रुपये
इलेक्ट्रिक केतली-- 600 से 1200 रुपये
इलेक्ट्रिक गीजर-- 3500 से 8000 रुपये
गर्म पानी की बोतल-- -300 से 600 रुपये
विज्ञापन
बाजार में गर्म पानी की रॉड 250 से 400 रुपये तक और छोटे हीटर 800 से 1500 रुपये तक में बिक रहे हैं। वहीं ब्लोअर और ऑयल हीटर जैसे आधुनिक उपकरणों की कीमत 2500 रुपये से लेकर 6 हजार रुपये तक पहुंच गई है। ठंड के मौसम में इन वस्तुओं की मांग बढ़ने के साथ-साथ दामों में भी इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन
कई कंपनियों ने पहले ही अपने उत्पादों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। फिर भी ग्राहक गर्म उपकरणों की खरीद में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे गर्म उपकरणों की मांग में अभी और तेजी आएगी जिससे इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
ठंड से पहले बढ़ी बिक्री, अच्छे कारोबार की उम्मीद
इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दीपक अग्रवाल, सुमित, अंकित गुप्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हीटर और रॉड की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। लोग खासतौर पर ऑफिस, स्कूल और घरों के लिए अतिरिक्त उपकरण खरीद रहे हैं। वहीं जिन इलाकों में बिजली कटौती अधिक होती है, वहां लोग गैस या कॉयल वाले हीटर की ओर भी रुख कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
बाजार में गर्म उपकरणों के दाम
उपकरण का नाम
गर्म पानी की रॉड
मिनी हीटर
ब्लोअर हीटर
इलेक्ट्रिक केतली
इलेक्ट्रिक गीजर
गर्म पानी की बोतल