फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sahibzadas gave martyrdom to protect religion: Vice Chancellor

धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों ने दी थी शहादत : कुलपति

Thu, 26 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sahibzadas gave martyrdom to protect religion: Vice Chancellor
फोटो: 13रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित सेमिनार में साहबज़ादो के बलिदान के बारे में जानकारी देते क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में वीरवार को वीर बाल दिवस पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. जेपी यादव ने कहा कि वीर साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। साहिबजादों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
मुख्य वक्ता कमल सुखीजा ने गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान के बारे में जानकारी दी। बताया कि कैसे 7 साल और 9 साल के साहिबजादों ने इस्लाम धर्म को स्वीकार नहीं किया और उन्हें मुगल बादशाह द्वारा दीवार में चीनवा दिया गया था। हमें उनके बलिदान से शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व ईओ मनोज यादव भी सेमिनार के विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने भी साहबज़ादों के बलिदान के बारे में बताया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार की शहादत के बारे में जानकारी दी। कहा कि साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी थी। उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने शहीद उधम सिंह को भी याद किया व उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कुलसचिव प्रो. तेज सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. मंजू परुथी ने भी साहिबजादों की शहादत को नमन किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो. करण सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और मंच का संचालन सुशांत यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा, डॉ. विजय हुड्डा, डॉ. देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में शैक्षणिक और ग़ैर शैक्षिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed