फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural women will get self-employment opportunities through training

Rewari News: प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर

Tue, 12 May 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rural women will get self-employment opportunities through training
प्रशिक्षण में महिलाओं को जानकारी देते वक्ता। स्रोत : संस्था
कोसली। गांव झाल में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से 20 दिवसीय हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला विकास प्रबंधक राजेश गोठवाल और अग्रणी जिला प्रबंधक नवीन चंद पांडे ने दीप जलाकर किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

दि लार्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिराम ने बताया कि आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम के तहत पहले चरण में गांव सुमाखेड़ा में जूट बैग निर्माण के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर शुरू किया गया था और अब दूसरे चरण में हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण निशुल्क है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सामने संसाधनों की कमी, घरेलू जिम्मेदारियों और आवागमन की समस्या के कारण रोजगार के अवसर सीमित हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को घर के नजदीक ही कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजेश गोठवाल ने कहा कि आज के समय में कौशल आधारित प्रशिक्षण रोजगार का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। उन्होंने कहा कि हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग पारंपरिक कला है जिसकी देश-विदेश में अच्छी मांग है। यदि इसे आधुनिक डिजाइन और बाजार की जरूरतों से जोड़ा जाए तो यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा कर सकती है।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्लॉक डिजाइन, रंगों का चयन, कपड़ों पर प्रिंटिंग, फिनिशिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें नए डिजाइन विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed