फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural sanitation workers demonstrated

Rewari News: ग्रामीण सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers demonstrated
फोटो : 8एसडीएम सुरेंद्र को ज्ञापन देेते कर्मचारी संगठन। स्रोत : संगठन - फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नौकरी पक्की करने, वेतन में कटौती नहीं करने आदि मांगों को लेकर मंगलवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, मनरेगा और भवन निर्माण कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरेंद्र को सौंपा।
सीटू के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारी, मनरेगा और भवन निर्माण के कर्मचारी शहर के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सीटू के उप प्रधान रामकुमार, मनोज कुमार, नरेश कुमार ने किया जबकि संचालन बलवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण सफाईकर्मियों को काम करते 19 साल हो गए लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया गया। जिला प्रधान राजकुमार ने कहा कि कर्मचारी के वेतन में कटौती की जा रही है। समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान रतन ने बताया भवन निर्माण के कर्मचारियों का सत्यापन 90 दिन का होता है। इसके लिए 15 से 16 अधिकारी निर्धारित हैं लेकिन कोई अधिकारी कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कर रहा है।

मनरेगा के जिला संयोजक नरेश कुमार ने बताया कि मनरेगा मजदूर को साल में कम से कम 200 दिन का काम और 700 रुपये की दिहाड़ी दी जाए। प्रदर्शन में नाहड़, डहीना, धारूहेड़ा, बावल, रेवाड़ी के कर्मचारी शामिल हुए।
इस मौके पर संजय, भाग सिंह, जयपाल, कृष्णा, सोनू, विक्रम, राजकुमार, पवन, अशोक, सतवीर, हंसराज, महेंद्र कुमार, देशराज, हितेश, संदीप, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed