फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural Safai Karmachari Union warned of agitation

Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rural Safai Karmachari Union warned of agitation
फोटो : 10ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। स्रोत : यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन बैठक रविवार को जिला प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। इसमें सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बैठक का संचालन जिला उपप्रधान नवल किशोर ने किया। सीटू यूनियन के जिला उपप्रधान रामकुवार व जिला सचिव रामचंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई 26 हजार देने की घोषणा को लागू ना कर सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा की गई है। कर्मचारियों को हर महीने 7 तारीख तक वेतन देने का वादा सरकार ने किया था। अगर किसी महीने वेतन नहीं मिला तो अगले महीने 500 रुपये अतिरिक्त देने की बात कही गई थी। 18 साल से बेगार की मार झेल रहे कर्मचारियों को 15 से 20 तारीख तक भी वेतन नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कार्यालय पर को ज्ञापन दिया गया। कर्मचारियों ने विधायक से 7 मार्च से होने वाले विधानसभा बजट सत्र में मांग उठाने की बात कही। कर्मचारियों ने कहा सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो 8 व 9 मार्च को सिरसा में दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में बड़े आंदोलन की घोषणा यूनियन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मियों ने नियमित करने, 1000 की आबादी पर एक कर्मचारी की नियुक्ति करते हुए 7326 नए कर्मचारियों की भर्ती की जाए, सफाई कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर 10 लाख की सहायता राशि लागू की जाए, 8 हजार सालाना यूनिफार्म भत्ता दिया जाए, कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा भत्ता दिया जाए, त्योहार पर अवकाश देने, ग्रामीण सफाई कर्मचारी को बीडीपीओ के रोल पर रखने, गांव से बाहर ब्लॉक या चुनावी कार्य के लिए बुलाए जाने पर उस दिन का किराया और खाने का भत्ता देने की मांग की।
बैठक में कैशियर बलवंत सिंह, सचिव आशीष, सतवीर, सोनू, पवन, चेतराम, निर्मला, निशा, मनोज मौजूद रहे।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed