फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rudra Puja will be accompanied by darshan of the relics of Somnath Jyotirlinga.

Rewari News: रुद्र पूजा के साथ होंगे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अवशेषों के दर्शन

Tue, 10 Mar 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rudra Puja will be accompanied by darshan of the relics of Somnath Jyotirlinga.
रेवाड़ी। शहर में लगभग एक हजार वर्षों से सुरक्षित रखे गए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेष 13 मार्च को रेवाड़ी में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु लाए जा रहे हैं। पंजाबी समाज एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त सहयोग से 13 मार्च को पंजाबी भवन में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

रुद्र पूजा का आयोजन शाम 6 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रुद्र पूजा संपन्न करवाई जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। ताकि सभी भक्त इस पावन अवसर का लाभ उठा सकें। पंजाबी समाज के प्रधान सचिन मलिक ने बताया कि समाज को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि इतने पवित्र और ऐतिहासिक अवशेषों के दर्शन का अवसर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से ब्रह्म प्रकाश भारद्वाज और नरेश कालरा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिकता, सकारात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed