{"_id":"6345b647ec768b56ea1c04eb","slug":"rs-46-lakh-withdrawn-from-farmer-s-account-from-mobile-number-rewari-news-rtk660584637","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नंबर से किसान के खाते से निकाले 46 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नंबर से किसान के खाते से निकाले 46 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए ठग ने बावल के रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से 46 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बैंक पहुंचने पर पीड़ित को ठगी के बारे में पता लगा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने अब पुलिस को शिकायत दी है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में बावल के रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि उनका बावल स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में खाता है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते से जुड़वाया हुआ था। करीब दस साल पहले यह सिम समेत मोबाइल कहीं गुम हो गया था। राजेंद्र ने इसकी सूचना न बैंक वालों को नहीं दी और न ही पुलिस को इस बारे में शिकायत दी थी। राजेंद्र द्वारा अपने आधार कार्ड के नंबर से बैंक खाते से रुपयों का लेनदेन किया जाता रहा। चार अक्तूबर को वह बैंक में गए तो पता लगा कि उनके खाते से 46 लाख एक हजार 665 रुपये निकल चुके हैं।
बैंक खाते से जुड़ा प्रीपेड मोबाइल नंबर राजेंद्र के पास न होने के कारण नकदी निकासी के मैसेज का उन्हें पता नहीं लग पाता था। सिम समेत मोबाइल गुम होने के बाद राजेंद्र ने बैंक में मोबाइल नंबर भी नहीं बदलवाए थे। साइबर थाना पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
2 साल पहले बेची थी जमीन
राजेंद्र के मुताबिक 2 साल पहले उन्होंने लाखों रुपये की जमीन बेची थी। इसके एवज में मिली इतनी मोटी रकम ही उन्होंने अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में डलवाई थी। आए दिन होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए वह डेबिट कार्ड भी उपयोग नहीं करते थे, लेकिन ठग ने अब पुराने नंबर का दुरुपयोग करके उनके साथ इतनी बड़ी धोखाधड़ी कर दी।
--------------
वर्जन:
राजेंद्र के खाते से सबसे पहली ट्रांजेक्शन 16 सितंबर को राजस्थान के डीग से हुई है। शातिर ने एटीएम, यूूपीआई और आईएमटीएस के जरिए अगल-अलग खातों में ट्रांजेक्शन की है। आरोपी का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
-राहुल कुमार, थाना प्रभारी, साइबर, साउथ रेंज।
मोबाइल पर लिंक भेजकर युवक के खाते से निकाले 31 हजार 985 रुपये
बावल। ठग ने मोबाइल पर लिंक भेजकर गांव बनीपुर निवासी एक युवक से 31 हजार 985 रुपये ठग लिए। कसौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बनीपुर निवासी विशाल कुमार सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में जॉब करते हैं। दोपहर के वक्त उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक आया। उसमें बैंक से संबंधित जानकारी दी हुई थी। विशाल ने लिंक को ओपन कर दिया। इसके बाद उससे नेट बैंकिंग से संबंधित जानकारी मांगी गई। विशाल ने बैंक से संबंधित सारी जानकारी उसमें जोड़ दी। कुछ मिनट बाद ही उसके एचडीएफसी बैंक के खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। उसके खाते से शातिर 31 हजार 985 रुपये साफ कर दिए। पैसे कटने का मैसेज आते ही उसने बैंक से संपर्क किया। बैंक से मिली जानकारी के बाद उसे आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। फिलहाल ठगी करने वाले का पता नहीं चल पाया है। कसौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद