फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 1.74 lakh cheated by pretending to be a knower of the girl

खुद को युवती का जानकार बताकर ठगे 1.74 लाख रुपये

Sat, 22 Oct 2022 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.74 lakh cheated by pretending to be a knower of the girl
रेवाड़ी। ठग ने खुद को युवती का जानकार बताकर उससे 1.74 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता मोहल्ला कुतुबपुर की रहने वाली है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी युवती प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को उसका जानकार बताया और फिर बातों में उलझा लिया। ठग ने इसी बीच उसे फोन-पे नंबर पर 5 रुपये यूपीआई से भेजे। बाद में शातिर ने उसके जरिये उसके खाते से नकदी साफ करनी शुरू कर दी। शातिर ने तीन बार में 20-20 हजार, फिर 10 हजार, 5 हजार, 90 हजार और आखिरी बार में 9 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। लगातार पैसे कटने का मैसेज आने पर प्रियंका ने तुरंत बैंक में कॉल कर अपने खाते को बंद कराया। उधर, साइबर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस शातिर के मोबाइल नंबर और जिन खातों में नकदी ट्रांसफर की गई, उनके आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed