{"_id":"67101fa15a6bd4cd6a0a0a54","slug":"rps-public-school-first-in-group-dance-rewari-news-c-198-1-rew1001-210631-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समूह नृत्य में आरपीएस पब्लिक स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समूह नृत्य में आरपीएस पब्लिक स्कूल प्रथम
Thu, 17 Oct 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के अंतर्गत सामूहिक नृत्य में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को समूह नृत्य (तृतीय वर्ग) और एकल नृत्य (तृतीय वर्ग) की प्रतियोगिता हुई। समूह नृत्य (तृतीय वर्ग) में आरपीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास यादव और विशिष्ट अतिथि नगराधीश प्रीति रावत रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को 28 स्कूलों के 225 बच्चों ने समूह नृत्य (तृतीय वर्ग) और एकल नृत्य (तृतीय वर्ग) की स्पर्धा में भाग लिया।
समूह नृत्य (तृतीय वर्ग) में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल डहीना, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी को सांत्वना पुरस्कार, सैनी पब्लिक स्कूल रेवाड़ी तृतीय, राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
एकल नृत्य (तृतीय वर्ग) में विमल हृदय कान्वेंट स्कूल बावल, आरडीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा, राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, होली चाईल्ड स्कूल रेवाड़ी, आरडीआर स्कूल हालुहेड़ा, यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा को सांत्वना पुरस्कार मिला। सैनी पब्लिक स्कूल रेवाड़ी व कैनाल वैली स्कूल बेरली, (रेवाड़ी) तृतीय स्थान पर रहे। जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी ने द्वितीय स्थान और आरपीएस स्कूल रेवाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक मणंडल की भूमिका में नीलम, पायल यादव, रेनू एवं डॉ. अंकुर खैर रहे।
बाल महोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें : विकास
विकास यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि वे बाल महोत्सव कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। बाल महोत्सव की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को ना केवल एक सुनहरा अवसर मिलता है। प्रीति रावत ने कहा कि बाल महोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की झलक से हमें सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है।