फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rpf two employee accused raped

आरपीएफ के दो कर्मचारियों पर लगाया सामुहिक दुष्कर्म ा आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rpf two employee accused raped
महिला जागरूकता अभियानों एवं पुलिस की सतर्कता के बाद भी जिले में महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हो रहे है। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक विधवा महिला को डरा-धमका कर आरपीएफ के दो कर्मचारियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी करीब 28 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरपीएफ में कार्यरत दो कर्मचारियों के साथ उसकी काफी पुरानी जान पहचान थी। आरोप है कि डेढ़ साल से दोनों कर्मचारी उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे तथा किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों से तंग आने के बाद महिला ने बीते दिन महिला थाना में शिकायत दी। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल प्रशिक्षण कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 376, 377, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरपीएफ में एक कर्मचारी ग्रुप डी व दूसरा किसी अन्य पोस्ट पर कार्यरत है।
विज्ञापन

15 जनवरी को किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ 15 जनवरी को भी सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया था। उसके बाद से आरोपी महिला पर अन्य तरह का दबाव भी बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने दोनों आरोपियों को रेलवे पुलिस का कर्मचारी बताया है। मामले की गहना से जांच की जा रही है।
सर्वेष्ठा, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed