{"_id":"67117bf900376f388405bd6f","slug":"route-of-amritsar-ajmer-express-train-changed-rewari-news-c-198-1-fth1001-210657-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग परिवर्तित
Fri, 18 Oct 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस 18 व 19 अक्तूबर को अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया फिरोजपुर लोहियां खास-कपूरथला जालंधर सिटी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन मार्ग में तलवंडी, मोगा, जगराव, लुधियाना, फगवाड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाड़ी संख्या 19612 अमृतसर-अजमेर ट्रेन 22 अक्तूबर व 24 अक्तूबर को अमृतसर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
वहीं आगमी त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 1 जोड़ी ट्रेन में डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है। मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 20487/20488 बाड़मेर-दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन में बाड़मेर से 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर और दिल्ली से 22 अक्तूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।