फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways workers jammed the wheels of buses, 20 thousand passengers affected

Rewari News: रोडवेजकर्मियों ने जाम किए बसों के पहिये, 20 हजार यात्री प्रभावित

Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers jammed the wheels of buses, 20 thousand passengers affected
फोटो: 07-15
विज्ञापन


अंबाला डिपो के चालक की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने की वजह से रोडवेज कर्मचारी गुस्से में
दिल्ली-गुरुग्राम जाने वालों के लिए रही अधिक परेशानी, हड़ताल के चलते निजी बस संचालकों की रही चांदी, छत पर बैठकर लोगों ने किया सफर

संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। अंबाला डिपो के चालक राजवीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने की वजह से रोडवेज कर्मचारी गुस्से में हैं। उन्होंने बुधवार को संपूर्ण हरियाणा में रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, भैया दूज का पर्व होने की वजह से बस स्टैंड पर रोजाना की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिली। इनमें कई लोग ऐसे थे, जिन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों के घर तक नहीं पहुंच सकीं। उधर, निजी बसों में भी काफी भीड़ रही।

इस दौरान लोगों ने निजी बसों की छत पर बैठकर सफर किया। त्योहारी सीजन में रोजाना करीब 40 हजार यात्री बस से सफर करते हैं। बसों की हड़ताल से करीब 20 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। हड़ताल को देखते हुए रोडवेज के जीएम ने दावा किया था कि विभिन्न रूट पर 25 रोडवेज की बसें चलाई गई हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा देखने को नहीं मिला। लोग स्टैंड पर बसों के इंतजार में खड़े रहे। बस नहीं मिलने पर उन्हें निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। जीएम की तरफ से यह भी कहा गया था कि जैसे ही लोग एकत्रित हो रहे हैं, उसी हिसाब से बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा समय में ग्रैप के नियमों की वजह से वैसे ही बीएस-4 बस और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। दिल्ली रूट के लिए 30 बसें रोजाना बीएस-6 की जाती थी। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। निजी बसें अधिकतर बीएस-4 हैं, जिनका ग्रैप-3 से ही संचालन नहीं हो रहा है। कुल मिलाकर लोगों ने काफी परेशानी झेली।

बस की छत पर बैठे लोगों को उतरवाया
हड़ताल के कारण परेशान लोगों ने निजी बसों का सहारा लिया। इस दौरान लोग बसों की छत पर बैठक यात्रा करते देखे गए। इस दौरान नारनौल की तरफ से आ रही एक बस जैसे ही नाई वाली चौक के नजदीक फ्लाईओवर पर पहुंची तभी बस की छत पर बैठे लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी। इस पर पुलिस ने लोगों को छत से उतार दिया।


------ हड़ताल की जानकारी नहीं थी, ट्रेन भी छूटी

दिल्ली में ट्रेन पकड़ने के लिए जाना था। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से ट्रेन समय से नहीं मिल रही थी। पता चला की हड़ताल है। काफी परेशानी हुई। ट्रेन भी छूट गई।

-सुखवीर, यात्री
निजी बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। गुरुग्राम के लिए जाना था। कोई जरूरी काम था। काफी लेट हो गया। कब जाऊंगा पता ही नहीं है। बस नहीं मिल रही है।
-हंसराज, यात्री

भैया दूज के पर्व को लेकर भाई के पास दिल्ली जा रही थी। मालूम चला कि रोडवेज की हड़ताल है। निजी बसें भरकर चल रही हैं। बैठने तक की सीट नहीं मिल रही है। काफी दिक्कत हुई।


-लता, यात्री

लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई। यह जरूर है कि बसें पहले की तुलना में कम चली। जैसे ही लोगों की संख्या अधिक हो रही थी, तुरंत बसों को रवाना किया गया। 25 बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा गया है।

-देवदत्त, जीएम, रोडवेज रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed