फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roads were repaired within a year

Rewari News: एक वर्ष में ही जवाब दे गईं सड़कें

Mon, 04 Nov 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Roads were repaired within a year
रेवाड़ी। गांव खरखड़ा से ततारपुर खालसा व भटसाना को जोड़ने वाली लिंक रोड पर बने गड्ढे। स्रोत: ग्र
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा से ततारपुर खालसा और भटसाना को जोड़ने वाली लिंक सड़क की स्थिति खराब हो गई है। दोनों सड़क एक साल पहले ही नई बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान में सड़क टूट चुकी है। जगह-जगह कई छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे प्रतिदिन दोपहिया वाहनों के संतुलन बिगड़ने से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि छह महीने में इन सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। सड़कों पर सफेद पट्टी भी नहीं है और न ही कोई दिशा संकेत बोर्ड लगाए गए हैं। इससे वाहन चालकों को दिशा का अनुमान नहीं हो पाता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ये सड़कें मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आती हैं। गांव ततारपुर निवासी बीर सिंह यादव, अजित सिंह, कपिल, दीपक, महेश व गांव भटसाना निवासी राजपाल यादव, राजेश कुमार, मेघराज, इंद्रजीत व हरीश आदि ने संबंधित अधिकारियों से इन सड़कों की मरम्मत की मांग की है, ताकि हादसों को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन
खरखड़ा से ततारपुर खालसा और भटसाना को जाने वाले लिंक मार्ग का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही मरम्मत कराई जाएगा।- संजय सिंह, जेई, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed