{"_id":"5d49d8c18ebc3e6cdd4aa598","slug":"road-problme-rewari-news-rtk5101259196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए 32 करोड़ मिलने के बाद भी हालत बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए 32 करोड़ मिलने के बाद भी हालत बदहाल
विज्ञापन
धारुहेड़ा में मंगलवार को बरसात के बाद बास रोड पर भरा पानी।
- फोटो : Rewari
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 8 स्थित धारुहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से बदतर सड़क निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की राशि जारी होने के बावजूद भी यहां के हालात पहले से ज्यादा बदतर हो गए हैं।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से विकसित किए गए औद्योगिक सेक्टरों की पूरे जिला में बदहाल स्थिति है। इसको देखते हुए ही सरकार ने धारुहेड़ा के औद्योगिक सेक्टरों को करीब एक साल पहले हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) को दिया था। आधारभूत ढांचा को मजबूत करने के लिए 32 करोड़ रुपये का बजट भी पास कि किया गया, लेकिन हालात पहले से बदतर हो गए हैं। अप्रैल माह में काम शुरू करना था, खानापूर्ति के लिए ऐसा किया भी गया। लेकिन सड़कों पर बिछाई गई रोड़ी अब बरसात मौसम में यहां काम करने आने वाले श्रमिकों के लिए परेशानी बन गई है।
राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से आम दिनों में भी केमिकल युक्त पानी धारुहेड़ा में छोड़ा जाता है। लेकिन बरसात के दिनों में हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। बीते दिनों से चल रही बरसात से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में बरसाती पानी भरा हुआ है। ऐसे में यहां चर रही 60 से अधिक नामी कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
बरसात के चलते काम करना पड़ा बंद
एचआईआईडीसी के एजीएम एसके खेतान ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। बारिश के चलते काम रुका हुआ है। क्योंकि बरसात में सीमेंट का कार्य नहीं किया जा सकता। जैसे ही बरसात रुकेगी काम पूरा कराया जाएगा।