फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road from Durga Mata Temple to Rasiyawas will be built with Rs. 66 lakhs

Rewari News: दुर्गा माता मंदिर से रासियावास तक 66 लाख से बनेगी सड़क

Tue, 26 Dec 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Road from Durga Mata Temple to Rasiyawas will be built with Rs. 66 lakhs
दुर्गा माता मंदिर से रासियावास तक जाने वाला कच्चा रास्ता। संवाद
बावल। कस्बे के दुर्गा माता मंदिर से रासियावास तक कच्चे रास्ते को अब पक्का किया जाएगा। इसे लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 66 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। लंबे समय से रास्ते को बनाने की मांग स्थानीय स्तर पर की जा रही थी। यह रास्ता 500 मीटर के आसपास है। पूरे रास्ते को बनाते वक्त कवर किया जाएगा। मौजूदा समय में यह पूरा रास्ता कच्चा है, जिस वजह से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी रास्ते से एनएच-48 की तरफ वाहन जाते हैं। पास में ही राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक दिन-रात यहां से गुजरते हैं। दूसरी तरफ रास्ते में गड्ढे इतने ज्यादा हैं कि कई बार यहां पर दुर्घटना भी हो चुकी है। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है। रात के समय में यहां से गुजरना खतरों को मोल लेना जैसा होता है क्योंकि रास्ता कच्चा होने के साथ ही यहां गड्ढे बहुत अधिक हैं। लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। रास्ता बनने के बाद काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में इसी रास्ते से जाते हैं लोग

इसी रास्ते से लोग बावल सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जाते हैं। रास्ता खराब होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रास्ता बनने के बाद आवाजाही भी काफी बेहतर हो जाएगी। यह रास्ता सरकारी अस्पताल में जाने के लिए शॉर्टकट है। ज्यादातर लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


खेल स्टेडियम और कॉलेज इसी रास्ते पर हैं

दुर्गा माता मंदिर-रासियावास के बीच में खेल स्टेडियम और सरकारी कॉलेज है। बड़ी संख्या में यहां पर कॉलेज के विद्यार्थियों और खेल स्टेडियम के खिलाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। रास्ते की हालत खराब होने के कारण पैदल आने जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में यहां से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि रास्ता कच्चा है। गिरने का भी काफी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते से उड़ने वाली धूल से लोग परेशान

रास्ता कच्चा होने के कारण धूल मिट्टी भी काफी उड़ती है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशानी हैं क्योंकि धूल मिट्टी घरों में प्रवेश करती है। धूल मिट्टी उड़ने के कारण कॉलेज परिसर में भी वातावरण खराब रहता है। फिलहाल रास्ता बनने के बाद यह समस्या भी दूर हो जाएगी।


टेंडर जारी होने से लोगों ने ली राहत की सांस

रामवीर, जय सिंह और मुकेश ने बताया कि यह रास्ता कभी बना ही नहीं है। इस रास्ते को करीब 20 साल से देखते आ रहे हैं। रास्ता कच्चा ही है। इसे बनवाने के लिए कई बार मांग की, मगर कोई भी समाधान नहीं निकला। अब जाकर जब टेंडर लगा है तो लोगों ने राहत की सांस ली है। रास्ता बनने से राष्ट्रीय राजमार्ग 48, बावल अस्पताल, खेल स्टेडियम और कॉलेज आना जाना काफी आसान हो जाएगा।

कोट

दुर्गा माता मंदिर से रासियावास तक सड़क बनाई जाएगी। इस पर करीब 66 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

-अर्जुन, उप प्रधान, नगर पालिका बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed