{"_id":"67c74d0d1d319dbd9f00c867","slug":"right-to-education-new-path-new-identity-campaign-from-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-216042-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का हक : नई राह, नई पहचान अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का हक : नई राह, नई पहचान अभियान आज से
Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता के लिए 5 मार्च से शिक्षा का हक: नई राह, नई पहचान अभियान चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसके अलावा भिखारियों के पुनर्वास व उनको मुख्य धारा में लाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें 5 मार्च को ढालियावास चौक और सेक्टर 18 के स्लम एरिया, 7 मार्च को लिओ चौक के समीप कोनसीवास रोड पर स्लम एरिया, 10 मार्च को डहीना बस अड्डे के समीप स्लम एरिया, 12 मार्च को रेलवे स्टेशन बावल के नजदीक तथा 17 मार्च को धारूहेड़ा बस अड्डे के नजदीक जागरूकता अभियान चलाएंगी।
इस कार्य में एनजीओ मिशन टू द डेस्पेरेट एंड डेस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, जिला समाज कल्याण कार्यालय, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग सहयोग करेंगे। पैरा लीगल वालंटियर रमेश कुमार शर्मा, हेमंत, प्रदीप, संगीता यादव, दीपक, जिला बाल एवं संरक्षण कार्यालय से पीओ करुणा, श्रम विभाग से लेबर इंस्पेक्टर राजबीर, मिशन टू द डेस्पेरेट एंड डेस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से तरुण, जिला बाल एवं संरक्षण कार्यालय से सामाजिक कार्यकर्ता सोनू देवी तथा विभिन्न सरकारी स्कूल के शिक्षक/कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं।