{"_id":"57b3691b4f1c1bd66b6ebafe","slug":"rewarin-news-dumper-hit-bike-son-dead-father-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"-डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर में डंपर से टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के गांव गणियार निवासी मनोज कुमार (23) बाइक पर अपने पिता राजेंद्र सिंह के साथ सोमवार को रेवाड़ी से नारनौल की ओर जा रहे थे। अभी वे गांव हरि नगर के पास ही पहुंचे थे कि गांव हरिनगर के पास उसकी बाइक डंपर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।