फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari will get 1000 MT DAP fertilizer today

रेवाड़ी को आज मिलेगी 1000 एमटी डीएपी खाद

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rewari will get 1000 MT DAP fertilizer today
रबी सीजन की फसलों की बिजाई की तैयारी करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले में डीएपी की आपूर्ति के लिए वीरवार को नया रैक लगेगा। उपायुक्त यशेंद्र सिंह के प्रयासों से डीएपी आपूर्ति करने वाली कंपनी ने रेवाड़ी के लिए रैक में निर्धारित 300 एमटी टन के कोटो के कोटे को बढ़ाकर एक हजार मीट्रिक टन कर दिया है। इसके अतिरिक्त अगले सप्ताह भी एक दूसरी कंपनी का रैक रेवाड़ी को मिलेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को जिले में डीएपी व यूरिया की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को चंबल फर्टिलाइजर्स कंपनी के रैक व रेवाड़ी को मिलने वाले स्टॉक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संबंधित कंपनी के डीजीएम प्रकाश शर्मा से फोन पर बात की और रेवाड़ी के लिए निर्धारित कोटा बढ़ाने का आग्रह किया। उपायुक्त की मांग पर संबंधित कंपनी ने तुरंत रेवाड़ी के लिए आपूर्ति को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरसों की बिजाई के सीजन में किसानों को डीएपी को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिला प्रशासन किसानों को मांग के अनुरूप डीएपी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को डीएपी के स्टॉक की डेली रिपोर्ट सबमिट करने के निर्देश भी दिए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि रेवाड़ी जिला में किसानों की मांग के अनुरूप अक्टूबर माह में डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। अगले सप्ताह आईपीएल (इंडियन पोटाश लिमिटेड) का रैक भी रेवाड़ी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed