फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari will become the center of health services: Banwari Lal

स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा रेवाड़ी : बनवारी लाल

Sat, 10 Feb 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rewari will become the center of health services: Banwari Lal
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत रेवाड़ी को एम्स की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को माजरा में बनने वाले एम्स का शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र रेवाड़ी बनने जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल भी जल्द ही एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के लिए आ सकते हैं। वीरवार को सहकारिता मंत्री बनवारी लाल और उपायुक्त राहुल हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव माजरा-भालखी में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान साइट का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से समारोह के लिए प्लान ऑफ एक्शन तैयार कर लिया गया है। हेलीपैड से लेकर समारोह स्थल तक आने-जाने के रास्ते सहित मुख्य स्टेज, जनसभा स्थल, पेयजल, बिजली आपूर्ति सहित अन्य संबंधित प्रबंधों के साथ ही समारोह में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल ने एम्स के निर्माण को क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिणी हरियाणा के विकास में अहम कदम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदु रेवाड़ी जिला बनने जा रहा है। इससे राजस्थान के जिला के लोगों को भी चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। रेवाड़ी में एम्स के बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा। वहीं क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed