फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari tops in folk dance and Fatehabad tops in folk song

Rewari News: लोकनृत्य में रेवाड़ी व लोकगीत में फतेहाबाद अव्वल

Tue, 25 Nov 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rewari tops in folk dance and Fatehabad tops in folk song
37...रोहतक के भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय प
रोहतक। भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज के समूह लोकनृत्य में मंगलवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास रेवाड़ी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसआरएस लैब स्कूल भिवानी की टीम द्वितीय व चरखी दादरी पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन

लोकगीत समूह में फतेहाबाद राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की टीम प्रथम, करनाल राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की टीम द्वितीय व राजकीय कन्या विद्यालय कैथल की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें प्रदेश की 22 जिलों की टीमों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बतौर मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा पंचकूला से सांस्कृतिक एवं कला प्रदर्शन की सह सलाहकार बिंदु शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा, विद्यालय प्राचार्य अशोक नांदल मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह परियोजना समन्वयक सुरेंद्र दहिया व राजेश मलिक का विशेष योगदान रहा।
---------
लोकगीत में सोनीपत के विहान प्रथम
कार्यक्रम संयोजक व जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि एकल कलासिकल म्यूजिक में हिसार की देविका प्रथम, पंचकूला की वेदांत द्वितीय व भिवानी के विराज तृतीय रहे। लोकगीत में सोनीपत विहान प्रथम, फतेहाबाद के अनमोल द्वितीय व करनाल के लवप्रीत तृतीय रहे। क्लासिकल डांस में गुरुग्राम की पूजा कुमारी प्रथम, करनाल की खुशी द्वितीय व जींद की गीतांजलि तृतीय रही। एकल लोकनृत्य में भिवानी की नवधा प्रथम, चरखी दादरी की मुस्कान द्वितीय व गुरुग्राम की नंदिनी तृतीय रही।

----------------
3 डी दृश्य कला में कैथल की यशप्रीत प्रथम
2 डी दृश्य कला में हिसार की सीना प्रथम, करनाल की कोमल द्वितीय, सोनीपत की मानवी तृतीय रही। 3 डी दृश्य कला में कैथल की यशप्रीत प्रथम, कुरुक्षेत्र की लबु द्वितीय व नूंह के सोहल तृतीय, एकल नाट्य में सिरसा के पारुल प्रथम, नूंह के आयन द्वितीय, पंचकूला की लक्ष्मी तृतीय रही। समूह नाट्य प्रतियोगिता में करनाल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभारी की टीम प्रथम, गुरुग्राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथूपुरा की टीम द्वितीय व सिरसा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तृतीय रही।

37...रोहतक के भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय प

37...रोहतक के भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय प

37...रोहतक के भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय प

37...रोहतक के भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed