रेवाड़ी: एसपी और उनकी पत्नी हुई कोरोना संक्रमित, जिले में आठ केस और मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 28
रेवाड़ी में 5, बावल में 2 व नाहड़ में संक्रमण का एक केस सामने आया है। 28 सक्रिय मरीजों में से 27 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है, जिनकी निगरानी की जा रही है। वहीं एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते केस लोगों की भी चिंता बढ़ा रहे है। हरियाणा के रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मंगलवार को 8 और केसों की पुष्टि हुई है। इसके चलते अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। इसमें एसपी राजेश कुमार और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। रेवाड़ी से 5, बावल से 2 व नाहड़ में 1 केस की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमितों के लिए गए सैंपल रोहतक भेजे जाएंगे। वहीं वैक्सीनेशन पर अधिक से अधिक जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को समय पर वैक्सीन लगाने की सलाह दी गई है। वहीं किशोर वर्ग भी वैक्सीनेशन अभियान से जुड़कर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
27 होम आइसोलेटड व अस्पताल में एक संक्रमित भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 28 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 27 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है, जिनकी निगरानी की जा रही है। वहीं एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है। विभाग की ओर से मंगलवार को 1822 के सैंपल लिए गए, जिनमें से 1643 की रिपोर्ट लंबित है।
जिले में अब तक 5 लाख 36 हजार 1 सौ 87 के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए जा चुके हैं। इनमें 20 हजार 298 लोग कोरोना संक्रमित की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 20012 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं जिले में मंगलवार को 12700 को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। जिले अब तक कुल 13 लाख 13 हजार 755 को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 3298 किशोरों को कोरोना की पहली डोज लगाई गई।
दिनांक सैंपलिग हुई रिपोर्ट लंबित
- 4 जनवरी 1822 1643
- 3 जनवरी 1763 1566
- 2 जनवरी 1270 1117
- 1 जनवरी 1674 1548
- 31 दिसंबर 1377 1253
- 30 दिसंबर 1606 1444
- 29 दिसंबर 1568 1449
- 28 दिसंबर 1,939 1789
- 27 दिसंबर 1,588 1,333
- 26 दिसंबर 1,412 1,287
- 25 दिसंबर 1,425 1,318
- 24 दिसंबर 1,241 1,008
- 23 दिसंबर 1,729 1,587
- 22 दिसंबर 1,678 1,282
- 21 दिसंबर 1,678 1,411
- 20 दिसंबर 1,868 1,588
पोजिटिविटी रेट: 3.80 प्रतिशत
फेटलिटी रेट: 1.27 प्रतिशत
रिकवरी रेट: 98.59 प्रतिशत
वैक्सीन अपडेट
- कुल लाभार्थी 700141
- कुल पहली डोज 725452- 103.61 प्रतिशत
- कुल दूसरी डोज 585005- 83.56 प्रतिशत
- कुल डोज 1313755
- पुरूषों को लगी वैक्सीन: 718641
- महिलाओं को लगी वैक्सीन: 594731
आज 18 प्लस वालों को 40 स्थानों पर लगेगी कोरोनारोधी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 40 स्थानों पर 9950 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी। जिले के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में 2400 को पहली व 7550 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
आज किशोरों को इन सेंटरों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 52 सेंटरों पर 12600 किशोंरो को वैक्सीन लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिले में मंगलवार को आठ केस और मिले हैं। यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक व उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को लापरवाही न बरतने और कोरोना के नियमों का सख्ती का पालन करने की सलाह दी जा रही है। -डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी
एसपी और उनकी पत्नी क्वारंटीन, ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं
रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद दोनों को सरकारी आवास में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि किसी में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक को गले में परेशानी हो रही थी। इसके चलते उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कोरोना का टेस्ट कराया था। कराने के बाद सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों की तबीयत फिलहाल ठीक है। स्वास्थ्य विभाग ने एसपी राजेश कुमार के संपर्क में आए उनके स्टाफ की भी सैंपलिंग कराने की तैयारी कर ली है। जिले में बढ़ते कोरोना के केसों के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। अभी तक किसी भी संक्रमितों में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही पॉजिटिव मिले सभी लोग होम आइसोलेट किए गए हैं, जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लगातार की जा रही है।