फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari-rohtak highway 22 year old girl

रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गुरावड़ा फ्लाईओवर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली 22 साल की युवती, चहेरे पर चोट के निशान

Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
rewari-rohtak highway 22 year old  girl
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर गांव गुरावड़ा फ्लाईओवर के समीप से एक करीब 22 वर्षीय युवती घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली है। रोहड़ाई थाना पुलिस ने युवती को शहर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। युवती के होश में नहीं आने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है। युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि एनएच-352 पर गांव गुरावड़ा में बने फ्लाइओवर के पास एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे गुरावड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। युवती के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान मिले है। युवती की उम्र करीब 22 साल है तथा शरीर पर परपल रंग की शर्ट व नीली जींस पहनी हुई है। पुलिस को युवती से ऐसा कुछ भी साक्ष्य नहीं मिला जो उसकी पहचान में मददगार हो सके। पुलिस ने युवती को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया है तथा उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

रोहड़ाई थाना के जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि युवती का उपचार कराया जा रहा है, परंतु अभी तक होश नहीं आया है। युवती के होश में आने के बाद ही उसकी पहचान हो पाएगी। पुलिस की ओर से भी युवती के बारे में जानकारी जुटा कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed