{"_id":"66abd430411f87b27d00b68c","slug":"rewari-ringas-special-train-will-operate-from-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-207571-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन का संचालन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन का संचालन कल से
Fri, 02 Aug 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस के बीच दो ट्रेनें शुरू की हैं। दोनों ट्रेनें 3 अगस्त से चलेंगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अगस्त में ट्रेन के 14-14 ट्रिप शुरू किए गए हैं। गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 3, 4, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 29 और 31 अगस्त को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 3, 4, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 29 और 31 अगस्त को (14 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी