फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari, politics,tiranga yatra,bhartiya janta party,people

बावल में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 21 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 21 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
rewari, politics,tiranga yatra,bhartiya janta party,people
रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 केंद्र सरकार के आह्वान पर शनिवार को बावल में ‘जरो याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार में जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा यात्रा राजकीय ब्वायज स्कूल से प्रारंभ होकर छोटूराम चौक, शहीद भगत राम चौक, डॉ भीमराव अंबेडकर एवं बावल के मुख्य बाजारों से होती हुई शहीदी स्मारक पर संपन्न हुई। यहां सभी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारीलाल ने कार्यकर्ताओं से  कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। देश के युवाओं को शहीदों की कुर्बानी याद रखनी जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के सभी जिलों में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा देश के युवाओं में देश भक्ति का संचार करने का काम करेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजकीय स्कूल में मंत्री ने दो कमरों का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने की। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका प्रधान अमर सिंह, नगरपालिका उपप्रधान चेतराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह चनीजा, राजेश मुदगिल सरपंच रघुनाथपुरा, दलेर सिंह चौहान सरपंच टाकडी, भूपेंद्र नेहारा ब्लाक समिति सदस्य, अशोक वाइस चेयरमैन पैक्स, सुबेसिंह, पार्षद शिवनारायण, निगरानी कमेटी के प्रधान अभय सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वर्गों में दिखा खासा जोश
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों से बुजुर्गों और शहर के आम लोगों में भारी उत्साह रहा। लोग यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष लगाते चल रहेेेेेथे। तिरंगा यात्रा जहां से गुजरती लोग उसका अभिवादन करते। वार्ड पार्षद शिवनारायण ने बताया कि तिरंगा यात्रा एक बार फिर से लोगों में देश के लिए कुछ करने का जोश भर गई। डीईओ धर्मबीर सिंह बल्डोदिया ने बताया कि प्राचार्या सुधा यादव के नेतृत्व में इस विद्यालय ने लगातार विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि तिरंगा हमारी शान है। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर सिंह बल्डोदिया ने बताया कि हम एक साथ मिलजुलकर चलेगे तभी यह देश उचा उठ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed