फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari police arrested five accused of cyber fraud gang

पुलिस भी हैरान: 36 पासबुक, 55 चेक बुक, 39 मोबाइल, 98 ATM कार्ड व 14 सिम... पांच लोगों ने की 82 वारदातें

Tue, 04 Mar 2025 07:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Mar 2025 07:12 PM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी पुलिस ने साइबर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से  बैंकों की 36 पास बुक, 55 चेक बुक, 35 अकाउंट किट, 39 मोबाइल फोन, 98 एटीएम कार्ड व 14 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Rewari police arrested five accused of cyber fraud gang
गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने देश भर में लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उड़ीसा के जिला पुरी के गांव शुक्ला हाल किरायेदार महारानी कॉलोनी पटना बिहार निवासी हाराप्रसाद बिसवाल, उड़ीसा के जिला पुरी के गांव शंकरपुर निवासी बीनू नायक, बिहार के जिला जानाबाद के गांव रसूलपुर निवासी राजू कुमार, बिहार के जिला अरवल के गांव बलौरा निवासी मनु कुमार व बिहार के जिला पटना के बैसानी टोला वार्ड नं 69 निवासी राहुल उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। आरोपियों की देश भर में साइबर ठगी के 82 मामलों में संलिप्तता पाई गई है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान साइबर ठगी के अन्य मामलों का खुलासा होने की भी उम्मीद है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गांव मुसेपुर निवासी वेदप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 9 जनवरी को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले उसे बताया कि वह उसके पास एक एप भेज रहा है। जिसे इंस्टाल करने के बाद बैंकिंग की सभी सुविधाएं मोबाइल फोन पर ही मिल सकेंगी। इसके बाद उसके पास एक एप भेजी गई, जिसे इंस्टाल करने के बाद उसके बैंक खाते से 5.23 लाख रुपये डेबिट हो गए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन




जांच में पता चला कि वेदप्रकाश के खाते से ट्रांसफर की गई रकम बिहार के जिला पटना नाहर रोड बजरंगपुरी गई घाट निवासी हाराप्रसाद बिसवाल के खाते में गई है। वह मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। जिस पर साइबर थाना रेवाड़ी से एक टीम को बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम को बिहार पहुंचने के बाद हाराप्रसाद के साथ-साथ मामले में संलिप्त उड़ीसा के जिला पुरी के गांव शंकरपुर निवासी बीनू नायक, बिहार के जिला जानाबाद के गांव रसूलपुर निवासी राजू कुमार, बिहार के जिला अरवल के गांव बलौरा निवासी मनु कुमार व बिहार के जिला पटना के बैसानी टोला वार्ड नं 69 निवासी राहुल उर्फ सन्नी भी एक मकान में मिल गए। पुलिस ने पांचों को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में ठगी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंकों की 36 पास बुक, 55 चेक बुक, 35 अकाउंट किट, 39 मोबाइल फोन, 98 एटीएम कार्ड व 14 सिम कार्ड बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ सन्नी के खिलाफ बिहार की आर्थिक अपराध शाखा में एक केस दर्ज होना पाया गया है। आरोपियों से मिले दस्तावेजों की जांच करने पर देश के विभिन्न राज्यों में 82 वारदातों का खुलासा हुआ है। उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed