{"_id":"677c20fcc480c1a8b9025edf","slug":"rewari-participants-were-overall-champions-in-the-state-level-youth-festival-rewari-news-c-198-1-rew1001-213662-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय युवा उत्सव में रेवाड़ी के प्रतिभागी रहे ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय युवा उत्सव में रेवाड़ी के प्रतिभागी रहे ओवरऑल चैंपियन
Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पलवल के गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें रेवाड़ी के 49 प्रतिभागियों ने 12 में से 9 विधाओं में पुरस्कार लेकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है।
हरियाणा राज्यस्तरीय युवा उत्सव के पारितोषिक वितरण समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय व राज्य नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल और खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे। टीम के इंचार्ज व संयोजक प्रदीप कुमार व झम्मन सिंह सैनी ने बताया कि पलवल के गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय व नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि 2047 का भारत युवाओं के कंधों पर चलने वाला विकसित भारत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
गौरव गौतम ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करता है जहां वे अपनी प्रतिभा का बिना किसी झिझक व संकोच के प्रदर्शन करते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इस प्रकार के कार्यक्रमों व महोत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें। समारोह में आईटीआई से सुमन, लावण्या फाउंडेशन के दीपक कुमार, रोहित सैनी, संगीता, सागर सैनी, रविंद्र ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
युवा उत्सव में ये रहे विजेता
श्रेणी फोक डांस सोलो में निर्मला (नीरू) द्वितीय, फोक डांस ग्रुप में आईजीयू मीरपूर से गीता, हेमलता, संजोगिता, निर्मला (नीरू) एकता, अंशुल, अंजली, पिंकी, सिमरन ने प्रथम, डिक्लेमेशन में यतिन भास्कर ने द्वितीय, कविता लेखन में ज्योति ने तृतीय स्थान हासिल किया। गैर प्रतिस्पर्धी (सोलो) में निक्की यादव ने द्वितीय व गैर प्रतिस्पर्धी (गु्रप) में लावण्या फाउंडेशन से निर्मला (नीरू), पूर्वी, निक्की यादव, कोमल, निरमला, अंजली, अंजना, भुमि, ताशु, दिपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नवाचार और विज्ञान की समूह प्रतिभागिता में प्रतीक्षा, भारती, प्राची, अदिति, उदयभान ने द्वितीय स्थान हासिल किया।