फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, tiranga, journey, lot of people

तिरंगा यात्रा में उतरा जनसमूह

Wed, 17 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
rewari news, tiranga, journey, lot of people
यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी में नाईवाली चौक पर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद रक्षामंत्री मनोहर परिकर और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। नाईवाली चौक से लेकर धारूहेड़ा चुंगी स्थित रेजांगला शहीदी स्मारक पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। रक्षामंत्री और शहरी विकास राज्य मंत्री ने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर नाई वाली चौक से अग्रसेन चौक तक ही पैदल मार्च में भाग लिया। अग्रसेन चौक से दोनों केंद्रीय मंत्री गाड़ी में सवार होकर रेजांगला शहीद स्मारक पर पहुंचे। वहां पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों की भी भारी भीड़ रही।

इससे पहले राव इंद्रजीत के आवास पर रक्षामंत्री ने कहा कि 10 से 22 अगस्त तक तिरंगा यात्रा हरियाणा में चार और देश में 50 जगह निकाली जा रही है। स्वतंत्रता से पहले और बाद में जिन शहीदों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया, अब उनकी याद इसलिए जरूरी है ताकि स्वतंत्रता को बनाए रखा जा सके। एक दिन तिरंगा यात्रा निकालने से नहीं बल्कि आज के दिन सभी को देश की स्वतंत्रता बचाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहीद राव तुलाराम ने 1857 में अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए पहला धक्का दिया था।
विज्ञापन


आईएनडीयू के लिए ठीक ढंग से नहीं हुई एक्सरसाइज
गुड़गांव के बिनौला गांव में 200 एकड़ में तीन सौ करोड़ की लागत से बनने वाली इंडियन नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी बनने में हो रही देरी के सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि इसका जवाब तो उस समय के रक्षामंत्री ही दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उस समय इसे बनाने से पहले सरकार ने ठीक ढंग से एक्सरसाइज की होती तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। 1999 में कारगिल युद्ध के बाद एनडीए सरकार की तरफ से बनाई गई एक कमेटी ने ही सामरिक मामलों के अध्ययन के लिए एक विश्वविद्यालय खोलने की सिफारिश की थी। इसके बाद 23 मई 2013 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिनौला में विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। हालांकि सेना के पीआरओ ने 2015-16 से सेशन शुरू होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये लोग रहे मौजूद
केंद्रीय रक्षामंत्री सुबह साढ़े सात बजे चौपर से बावल रोड स्थित नई अनाज मंडी पहुंचे। यहां पर उनका शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव और गुड़गांव लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन लक्ष्मण यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके अलावा राव इंद्रजीत के आवास पर कोसली से विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम यादव, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला प्रमुख मंजूबाला, गार्गी कक्कड़, अजित यादव, रामपाल यादव, गुरदयाल नंबरदार, रवि यादव, सुनील यादव मुसेपुर, राजबीर यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर नाईवाली चौक पर सभी भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। यहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, जिला महामंत्री अमित यादव, महावीर यादव, दीपक मंगला, रत्नेश बंसल, सत्यदेव यादव, यशवंत भारद्वाज, उत्तम यादव, ब्लॉक समिति सदस्य विजय यादव बांबड, जयपाल सिंह, सरपंच चरण सिंह, हनुमान अग्रवाल, प्रीतम चौहान, अतर सिंह पांचाल, चांदनी चांदना एवं रजनी भारद्वाज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed