फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, police, security, arrangment

पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध

Mon, 15 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
rewari news, police, security, arrangment
d

विज्ञापन
रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से जिलाभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं। राव तुलाराम स्टेडियम में मनाए जा रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक जवान लगाए गए हैं। एसपी संगीता कालिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से शहर में आंतरिक व बाहरी नाके लगाए गए हैं।

होटलों, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को करें चेक
एसपी ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे अपने अपने थानाक्षेत्र में आने वाले होटलों, ढाबों व अन्य सार्वजनिक स्थानों की सघन तलाशी ले। किसी भी संदिग्ध के बारे में सूचना मिले तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें। होटलों में जो भी लोग ठहर रहे हैं उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। बाजारों, सिनेमा हाल, बस स्टैंड, मॉल रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।
विज्ञापन


दिक्कत हो तो करें 100, 225156 नंबर डायल
एसपी ने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु नजर आए या फिर कोई सूचना मिले तो वे तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100, 225156 पर सूचित करें। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान भी कुछ गड़बड़ नजर आए तो तुरंत ही पुलिस जवानों से संपर्क कर उन्हें सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed