फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari News,corona active case

जिले में दो कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 93 नए मरीज मिले

Wed, 25 Nov 2020 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Rewari News,corona active case
कोरोना वायरस लगातार मौत का कारण बन रहा है। बुधवार को भी दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई, वहीं 93 नये संक्रमित मरीजों के साथ आंकड़ा 9997 पर पहुंच गया है। दोनों मरीजों की मौत शहर के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में हुई। मरने वालों में धारूहेड़ा के आजाद नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति व दूूसरा शहर के शास्त्री नगर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग है।
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 की चपेट में आने से बुधवार तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 112451 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9997 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9349 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। 101513 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 941 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 41 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती, जबकि 551 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में 59 व कुंड में मिले 18 पॉजिटिव
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 93 नये कॉविड पॉजिटिव मरीजों में से 59 रेवाड़ी शहर, 18 कुंड, 6 कोसली, 2-2 काकोडिया, ढाकिया, खरखड़ा तथा एक-एक केस भाकली, भूरथल जाट, मनेठी व मालाहेडा से संबंधित हैं। 78 ठीक होने वालों में 29 रेवाड़ी शहर, 30 धारूहेड़ा, 11 बावल, 2-2 कोसली व रोलियावास, तथा एक-एक बीकानेर, गोकलगढ़, फिदेडी व मसानी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण रोकने के लिए लगाया जा चुका 41 लाख का जुर्माना
बुधवार को डीसी यशेंद्र सिंह ने कोविड समीक्षा बैठक करते हुए संक्रमित मरीजों की चपेट में आये लोगों की ट्रेसिंग बढ़ाने के आदेश दिये। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक एक लाख 11 हजार 129 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिसमें आरटीपीसीआर के 62 हजार 276 तथा रेपिड ऐंटिजन के 48 हजार 853 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 9904 पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिनमें आरटीपीसीआर के 6225 तथा रेपिड ऐंटिजन के 2679 शामिल हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में अब तक 41 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। सात से 14 नवंबर तक 3 लाख 7 हजार रुपये तथा 15 से 24 नवंबर तक 6 लाख 93 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed