{"_id":"5fb954418ebc3e5fab399381","slug":"rewari-news-corona-active-case-rewari-news-rtk583316622","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला सहित दो कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला सहित दो कोरोना संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद शहर के बाजारों में न सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हो रही है तथा न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। परिणाम स्वरूप जिला में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। शनिवार को 61 नए पॉजिटिव सामने आए है तथा एक महिला सहित दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिले में अभी तक 52 कोरोना पॉजिटिव अपनी जान गवां चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आकंड़ा बढ़कर 9589 पहुंच गया है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 109057 लोगों के कोरोना सैंपल लिए है। जिला में एक्टिव 500 मरीजों में से 45 का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि एक कोविड केयर सैंटर व 454 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। इसके अलावा 9037 नागरिक ठीक हो चुके हैं।
शनिवार को पॉजिटिव मिले 61 मरीजों में 19 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 6 बावल, 3-3 कोसली, गोकलगढ़ व लुखी तथा एक-एक केस भालखी, जैतड़ावास, खोल, मालपुरा, मोहनपुर, प्राणपुरा, जाटूसाना, जीवड़ा, मामडिया ठेठर, जैनाबाद व धवाना से संबंधित हैं। जबकि ठीक होने वाले 90 मरीजों में 41 रेवाड़ी शहर, 5 भाला, 4-4 ढ़ालियाकी व खरखड़ी, 3 डाबडी, 2-2 बावल, धारूहेड़ा, जैतड़ावास, कोसली व भाड़ावास तथा एक-एक पाल्हावास, बेरली कला, रामगढ़, चंदनपुर, धवाना, ढोकिया, जाट सायरवास, जाटूसाना, जुड़ी, खोरी, मोहदीनपुर, मालियावास, माजरा श्योराज, मंदोला, नैचाना, गामड़ी, सुलखा, सुठाना, खालेटा, खिजुरी, कोनसीवास, ढालियावास व नयागांव से हैं।
विज्ञापन
पुलिस की ढिलाई पड़ रही भारी
कोरोना से बचाव के लिए प्रतिबंध के बाद भी लोग शहर में बिना मास्क लगाए घूम रहे है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आलम यह है कि शहर में चारों ओर बिना मास्क लगाए लोगों को आसानी से देखा जा सकता है।
नहीं हो रही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना
बाजारों में नगर परिषद व पुलिस की टीम तैनात होने के बाद भी दुकानदार व ग्राहकों द्वारा सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कभी-कभार नप के अधिकारियों की ओर से कुछ दुकानदारों के चालान काट दिए जाते हैं। हालात यह है कि बाजारों में पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।