फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari municipal council built road on land of hsvp

Rewari News: नियमों को ताक पर रख रेवाड़ी नगर परिषद ने एचएसवीपी की जमीन पर बना दी सड़क, जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय

Wed, 26 Apr 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
rewari municipal council built road on land of hsvp
रेवाड़ी नगर परिषद कार्यालय।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेजांगला पार्क के समीप एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की जमीन पर नगर परिषद की ओर से करीब 42 लाख रुपये से बनाए गए रोड की जांच रिपोर्ट पूरी हो गई है। एडीसी की जांच में माना गया है कि नप ने गलत तरीके से सड़क का निर्माण किया है।
एडीसी की जांच में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को जिम्मेदार माना गया है। एडीसी ने जांच पूरी कर आगामी कार्रवाई के लिए डीसी को भेज दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सड़क निर्माण के जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने सितंबर 2019 में सड़क के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया था और 9 माह बाद जून 2020 में सड़क बनाने वाले ठेकेदार का भुगतान भी कर दिया। भुगतान की गई राशि करीब 42.50 लाख रुपये है। वर्ष 2019-20 के इस कार्यकाल के दौरान नगर परिषद हाउस भंग था। नगर परिषद हाउस का कार्यकाल मार्च 2018 में पूरा किया गया था। इसके बाद एसडीएम को बतौर प्रशासक नियुक्त किया था। कार्यों का तमाम संचालन नगर परिषद के ही अधिकारी करते आ रहे थे। यह सड़क भी अधिकारियों ने ही अपने स्तर पर पास की और बना भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं गर्माया मामला
यह मामला करीब छह माह पहले गर्माया था। इसके बाद यह मुद्दा ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भी उठाया गया। अब नया गांव दौलतपुर निवासी दारा सिंह ने डीसी को शिकायत सौंपी थी। इसमें कहा कि यह मामला 29 जून 2022 की बैठक में भी उठाया था, लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए मामले की जांच कराकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस पर डीसी ने एडीसी को जांच सौंप दी तथा उन्हें 20 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
अधिकारियों ने चलाई मनमर्जी
इस अवधि में नप हाउस भंग था। एचएसवीपी द्वारा वर्ष 2011 में शहर के पॉश एरिया सेक्टर-19 में रेजांगला पार्क के लिए 48 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। फिलहाल यह पार्क करीब 10 एकड़ में ही विकसित है। यहां बाकी जमीन पर या तो कब्जे थे या फिर खाली पड़ी थी। वर्ष 2019 में नगर परिषद की ओर से एचएसवीपी की इस जमीन पर सड़क बनाने का प्रोजेक्ट तैयार कर दिया।


जांच पर भरोसा था
इस मामले में शुरू से ही गड़बड़झाला लग रहा था, इसलिए शिकायत की गई थी। एडीसी ने जांच में इस रोड़ के निर्माण को गलत माना है। अब रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है।
-दारासिंह, शिकायतकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed