फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Junction will be hi-tech, passenger safety will be taken care of

Rewari News: रेवाड़ी जंक्शन होगा हाईटेक, यात्रियों की सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान

Sun, 02 Nov 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rewari Junction will be hi-tech, passenger safety will be taken care of
रेवाड़ी जंक्शन
रेवाड़ी। अब रेवाड़ी जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होने जा रही है। स्टेशन परिसर में हाईटेक सुरक्षा इंतजामों की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर और मेटल डिटेक्टर मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके बाद किसी भी यात्री को प्लेटफार्म में प्रवेश करने से पहले अपने सामान की जांच करवानी होगी और व्यक्तिगत सुरक्षा जांच मेटल डिटेक्टर से की जाएगी।
विज्ञापन

इस पूरी व्यवस्था का संचालन और यात्रियों की जांच की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल के हाथों में होगी। रेवाड़ी स्टेशन का पुनर्विकास और सुंदरीकरण 36 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसी योजना के तहत यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 12 लाख रुपये की राशि विशेष रूप से लगेज स्कैनर और मेटल डिटेक्टर मशीनों की स्थापना के लिए स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

स्टेशन पर चल रहे कार्यों के पूरा होने के बाद लगभग दो माह के भीतर प्लेटफार्म नंबर-1 के प्रवेश द्वार जो टिकट काउंटर के पास स्थित है, ये हाईटेक मशीनें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल एक एंट्री और एक एग्जिट पाॅइंट रहेगा
सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए स्टेशन के सभी अवैध द्वार बंद कर दिए जाएंगे। अब यात्रियों के लिए केवल एक प्रवेश और एक निकास द्वार रहेगा। इससे जहां यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं अवांछित व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकेगा।


अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत रेवाड़ी जंक्शन पर कार्य तेजी से चल रहा है। काम पूरा होते ही लगभग दो माह में लगेज स्कैनर और मेटल डिटेक्टर मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी।

- ओंकार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed