फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Half Marathon today, preparations complete: DC

रेवाड़ी हाफ मैराथन आज, तैयारी पूरी : डीसी

Sun, 11 Aug 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rewari Half Marathon today, preparations complete: DC
फोटो: 20रेवाड़ी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था का जायजा लेते उपायुक्त अ​भिषेक म
रेवाड़ी। पीतल नगरी के लोगों को जिस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार था, आज रेवाड़ी में आयोजन होगा। इसमें प्रतिभागी राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ देश के लिए दौड़ेंगे। जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत शहर में ‘एक दौड़-देश के नाम’ थीम के साथ आयोजित होने वाली रेवाड़ी हॉफ मैराथन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 11 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह रेवाड़ी मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। खुद भी प्रतिभागियों के साथ हाफ मैराथन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हाफ मैराथन को लेकर प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से रूट की मरम्मत, मेन स्टेज प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर-बैनर, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई आदि की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है विजेताओं के सम्मान में राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

दौड़ की तीन श्रेणियां
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी हाफ मैराथन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें पहली श्रेणी में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन और तीसरी श्रेणी 5 किलोमीटर की रन फॉर फन होगी। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन व दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन में विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमश: 1.21 लाख, 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार व 11 हजार रुपये 10 किलोमीटर रन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमश : 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चढ़ेगा हरियाणवी कला-संस्कृति का रंग
हाफ मैराथन के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक मंच सजेगा। प्रदेश के लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में रेणुका पंवार सहित हरियाणवी सिंगर प्रदीप बूरा और पूजा हुड्डा आदि लोक कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

यह है रेवाड़ी हाफ मैराथन का रूट
11 अगस्त की सुबह रेवाड़ी हाफ मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह साढ़े पांच बजे राव तुलाराम स्टेडियम के दिल्ली रोड एंट्री गेट से करेंगे। हाफ मैराथन दिल्ली रोड से शुरू होकर अभय सिंह चौक, राजेश पायलट चौक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड, आउटर बाईपास से वापिस इसी रूट से होते हुए राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed