{"_id":"578e7f1a4f1c1b347fc4bc36","slug":"rewari-encroachment-stay-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्तों पर कब्जा कर निर्माण करने पर लगाया स्टे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्तों पर कब्जा कर निर्माण करने पर लगाया स्टे
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंड मंडी की मेन मार्केट में पंचायती रास्तों पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने के मामले में मंगलवार को एसडीएम कोर्ट ने स्टे जारी किया है। मनेठी गांव के पूर्व सरपंच कैलाश चंद ने सोमवार को एडीसी और सीएम विंडो पर शिकायत देकर प्रॉपर्टी डीलर वंशीधर और विष्णु कुमार पर ग्राम पंचायत के साथ मिलकर दो रास्तों की 83 गज जमीन अपने प्लाट में शामिल कर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर संज्ञान लेकर एडीसी कैप्टन मनोज यादव ने एसडीएम कुशल कटारिया को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। एसडीएम कुशल कटारिया ने हलका पटवारी द्वारा बनाई पैमाइश रिपोर्ट के आधार पर कब्जों को अवैध ठहराकर काम तुरंत प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। वहीं बीडीपीओ खोल को मामले की बारीकी से जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
ग्राम पंचायत की भेजी थी शिकायतें
कैलाश चंद ने एडीसी को दी शिकायत में बताया कि गांव कुंड और मनेठी की एक ही पंचायत है। कुंड मंडी की मेन मार्केट में जिन दो पंचायती रास्तों पर अवैध कब्जा किया गया है वे सीधे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हैं। उन्होंने और अन्य ग्रामीणों ने इस मामले में कई बार सरपंच को अवैध निर्माण रुकवाने की शिकायत की लेकिन सरपंच ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कोट
कुंड मंडी की मेन मार्केट में पंचायती रास्तों पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने को लेकर स्टे जारी कर दिया गया है। पंचायत स्तरीय जांच के लिए बीडीपीओ और ग्राम पंचायत को मामले में उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। - कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी