{"_id":"59306d384f1c1bfb6ebdc0cd","slug":"rewari-chile-died-in-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर आए किशोर की वाटर टैंक में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा के घर आए किशोर की वाटर टैंक में डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खिजूरी में एक किशोर की घर में बने वाटर टैंक में डूबने से मौत हो गई। किशोर छुट्टी पर मामा के घर घूमने आया था।
मामले में पुलिस ने बावल सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी मुताबिक गांव धारण निवासी मंजीत (15) छुट्टी होने के चलते गांव खिजूरी में मामा अनिल के घर पर आया था। वीरवार को वह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान घर के बाहर पानी स्टोरेज के लिए बनाए गए टैंक में वह जा गिरा। मंजीत के टैंक में गिरने की सूचना पर घर में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में उसे बेसुधी की हालत में टैंक से निकालकर बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।