फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari block team got first place in basketball

Rewari News: बास्केटबाल में रेवाड़ी ब्लॉक की टीम ने पाया प्रथम स्थान

Sat, 23 Aug 2025 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rewari block team got first place in basketball
बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अंडर-17 आयु वर्ग की बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएस स्कूल में किया गया जहां बालिकाओं का ताइक्वांडो ट्रायल संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल मुकाबला टैगोर स्कूल में आयोजित किया गया जहां रेवाड़ी ब्लॉक की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जाटूसाना ब्लॉक की टीम भी दमदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस दौरान सेवानिवृत्त फुटबॉल प्रशिक्षक जसवंत सिंह, सहायक खेल अधिकारी भूपेंद्र यादव, मौलिक शिक्षा खेल अधिकारी सुनील कुमार, फुटबॉल प्रशिक्षक चरण सिंह और संदीप, खेल प्रवक्ता प्रवीण अरोड़ा, डीपीई विक्रम, प्रवक्ता रवि, पीटीआई इंद्रजीत और डीपीई केहर सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
वर्जन :

शिक्षा विभाग की ओर से शुकवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी खेलों के मुकाबले शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। खेल समाप्त होने के तुरंत बाद सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। -भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी रेवाड़ी।

बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed