फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari administration alert on CM window, Saral portal, enabled and e-office system

सीएम विंडो, सरल पोर्टल, सक्षम व ई-ऑफिस सिस्टम पर रेवाड़ी प्रशासन सजग

Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rewari administration alert on CM window, Saral portal, enabled and e-office system
रेवाड़ी लघु सचिवालय सभागार में विभागाध्यक्षों की बैठक लेते हुए सीटीएम रोहित कुमार व अन्य अधिकार - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को सक्षम योजना, सीएम विंडो, सरल पोर्टल, परिवार पहचान पत्र प्रक्रिया व ई-ऑफिस की विभाग स्तर पर समीक्षात्मक बैठक की गई। डीसी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में सीटीएम रोहित कुमार ने संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार व एसडीएम कोसली होशियार सिंह व सीएमजीजीए अमन वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम सहित सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा सरकारी विभागों के माध्यम से लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है और प्रत्येक विभाग को इसी समयावधि में ही आवेदन का निपटारा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, सरल पोर्टल व ई-ऑफिस सिस्टम पर रेवाड़ी प्रशासन पूरी सजगता व सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है, ऐसे में विभागीय स्तर पर सकारात्मक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं व आवेदनों की संबंधित अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें और समस्याओं व आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निपटारा करवाएं और लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आस्क ऑटो अपील सॉफ्टवेयर आमजन के अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है। सीटीएम ने सरल पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि आम जनता को सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में आने वाली सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने पर रेवाड़ी जिला लगातार प्रदेश भर में अग्रणी चल रहा है। उन्होंने सीएम विंडो की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम विंडों पर दर्ज शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करें ताकि पोर्टल पर जिला की रैकिंग में और सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस बनाने के लिए ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू की हुई है। सभी विभागाध्यक्ष ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही फाइलों की मूवमेंट करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed