{"_id":"678a587e3fe5310a9e02cff8","slug":"rewari-accused-arrested-for-providing-illegal-drug-marijuana-to-drug-smugglers-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: नशा तस्करों को अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: नशा तस्करों को अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 Jan 2025 06:47 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Jan 2025 06:47 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाऊन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया लिया था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के थाना मॉडल टाऊन प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर की टीम ने नशा तस्करों को अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पहचान उड़ीसा के जिला कोरापुट के गांव फामपुनी हाल मोहल्ला राजानगर उड़ीसा निवासी नायक उर्फ राहुल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार तस्करों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि विश्वसनीय सूत्र के आधार पर पुलिस ने 8 जनवरी को आईओसी चौक के पास कंटेनर डिपो वाले रोड पर नाकाबंदी करके मारुति इट्रीगा कार में राजस्थान से रेवाड़ी की तरफ गांजा लेकर आ रहे चार नशा तस्कर कंवरपाल सिंह निवासी गांव प्रागपूरा जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान, संजय निवासी गांव काटी खेड़ी जिला महेंद्रगढ़, सुमित निवासी गांव बिहाली जिला महेंद्रगढ़ व भवानी शंकर निवासी गांव शहदपुर जिला महेंद्रगढ़ को मादक पदार्थ गांजा सहित धर दबोचा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाऊन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया लिया था। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ के स्त्रोत बारे गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया था कि मादक पदार्थ वह उड़ीसा के जिला कोरापुट के गांव फामपुनी हाल मोहल्ला राजानगर उड़ीसा निवासी नायक उर्फ राहुल से खरीद कर लाए थे। इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन